Jharkhand: रोड पर रेस लगाने के दौरान भीषण सड़क हादसा

Update: 2024-06-11 03:26 GMT
Gumlaगुमला: झारखंड में भीषण सड़क हादसा हुआ है। करीब दो दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे में कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घाघरा थाना क्षेत्र के पास हाई स्पीड में एक पिकअप वैन डिवाइर से टकराकर पुल से करीब 40 फीट नीचे गिर गई। हादसे के वक्त पिकअप वैन की छत पर भी कई लोग सवार थे। वाहन पर सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने सेन्हा के कांडरा गांव गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस-प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों की मदद के लिए 
Ambulances
 की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची।
गुमला में भीषण सड़क हादसा
गुमला जिले के घाघरा थाने के नौडीहा पुल से पिकअप वैन टकराई थी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा में इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला और रांची रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि केरागानी गांव से लोहरदगा जिले के कांडरा डीपाटोली में बारात गया था। वापसी के दौरान नौडीहा पुल में गाड़ी टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद गाड़ी पर सवार सभी लोग 40 फीट पुल से नीचे गिर गए।रोड पर रेस लगाने के दौरान एक्सीडेंट
हादसे के शिकार लोग केरागानी चैनपुर से शादी समारोह में सेन्हा के कांडरा गांव गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दो गाड़ियां एक खुली थीं। इन दोनों गाड़ियों में स्पीड को लेकर रेस चल रही थी। हाई स्पीड में कांडरा की ओर से दोनों गाड़ियां आ रही थी। पहली गाड़ी आगे निकलते ही दूसरी गाड़ी के driver का बैलेंस बिगड़ गया और वो पुल के डिवाइडर से टकरा गई।
शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा
हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। गाड़ी में सवार दर्जनों लोग पुल के नीचे गिर गए। यहां पर स्कूल के बगल में एक नया पुल बनाया जा रहा है। पुल के नीचे काफी नुकीले पत्थर है, इसमें टकराकर कई लोगों को गंभीर चोट लग गई। हादसे के शिकार लोगों में जिनकी पहचान हो पाई उनमें केरागानी निवासी सिद्धेश्वर कुम्हार, राजकुमार उरांव, चंद्रपाल उरांव, नंदू लोहरा, कमलेश उरांव, सूर्या उरांव, कर्मपाल कुम्हार, रामू कुमार, अनूप कुमार, रामकुमार, रामेश्वर उरांव शामिल हैं। कई लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। इनमें कुछ लोग कांडरा के भी बताए जा रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->