Jharkhand: रांची में पहले चरण में पांच विधानसभा क्षेत्रों में होंगे चुनाव

Update: 2024-10-18 06:13 GMT
Ranchi रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. झारखंड में दो चरणों (13 और 20 नवंबर) को चुनाव होने हैं. रांची जिले में पहले चरण में पांच विधानसभा क्षेत्रों (तमाड़, रांची, हटिया, कांके व मांडर) में विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी. रांची डीसी वरुण रंजन से इस संबंध में समाहरणालय में प्रेस वार्ता की. उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर यानी से राज्य में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. पहले चरण के लिए शुक्रवार से झारखंड में 43 सीटों पर नॉमिनेशन की प्रक्रिया होगी. 25 अक्टूबर को पहले चरण के नॉमिनेशन की अंतिम तारीख होगी. 28 अक्टूबर को नॉमिनेशन की स्‍क्रूटनी की जायेगी. वहीं 30 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं. नॉमिनेशन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से 3 बजे तक चलेगी. जनरल प्रत्याशी को 10 हजार और एससी-एसटी को 5 हजार सिक्योरिटी मनी के
रूप में जमा करना होगा.
निर्वाची पदाधिकारियों की जानकारी
तमाड़ विधानसभा क्षेत्र :
तमाड़ निर्वाची कोषांग अनुमंडल कार्यालय बुंडू में अवस्थित होगा, जिसके निर्वाची पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा होंगे. कुल 303 मतदान केंद्र में से 246 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होंगे. वहीं 57 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जायेगा.
रांची विधानसभा क्षेत्र :
रांची निर्वाची कोषांग अनुमंडल कार्यालय सदर कमरा संख्या 202 ब्लॉक-बी रांची समाहरणालय में अवस्थित होगा, जिसके निर्वाची पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार होंगे. कुल 374 मतदान केंद्र हैं, जहां सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होंगे.
हटिया विधानसभा क्षेत्र :
हटिया निर्वाची कोषांग अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) कार्यालय कमरा संख्या 103 ब्लॉक-ए समाहरणालय में अवस्थित होगा, जिसके निर्वाची पदाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक होंगे. कुल 496 मतदान केंद्र हैं, जहां सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होंगे.
कांके विधानसभा क्षेत्र :
कांके निर्वाची कोषांग उप समाहर्त्ता भूमि सुधार कमरा संख्या 203 ब्लॉक-बी समाहरणालय में अवस्थित होगा, जिसके निर्वाची पदाधिकारी मुकेश कुमार होंगे. कुल 482 से 461 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होंगे. वहीं 21 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जायेगा.
मांडर विधानसभा क्षेत्र :
मांडर निर्वाची कोषांग विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी कार्यालय कमरा संख्या जी-12 ब्लॉक-ए समाहरणालय में अवस्थित होगा, जिसके निर्वाची पदाधिकारी मोनी कुमारी होंगी. कुल 430 में से 420 मतदान केंद्रों न्द्रों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होंगे. वहीं 10 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जायेगा.
Tags:    

Similar News

-->