झारखंड विधानसभा उपचुनावः भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

Update: 2022-06-07 08:50 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेनुगोपाल ने भारत निर्वाचन आयोग के सचिव को 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी है। स्टार प्रचारकों में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल, सुबोधकांत सहाय और डॉ अजय कुमार को स्टार प्रचारक बनाया है।

आय से अधिक संपत्ति मामले में सजायाफ्ता होने से बंधु तिर्की की विधायकी खत्म हो गई। इसके बाद खाली हुई मांडर सीट पर चुनावी जंग का मैदान सज चुका है। इसमें भाजपा की गंगोत्री कुजूर और कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की के बीच सीधा मुकाबला है। एक बार फिर मैदान में उतरे पूर्व विधायक देवकुमार धान और शिशिर लकड़ा जी-जान से जुटे हैं। साल 2019 विधानसभा चुनाव में जेवीएम के टिकट पर लड़कर बंधु तिर्की ने भाजपा उम्मीदवार देवकुमार धान को हराया था।

सोर्स-LIVEHINDUSTAN

Tags:    

Similar News

-->