Jharkhand accident: पलामू जिले के छतरपुर-खजुरी-बेलहारा रोड में छत्रधारी नदी के समीप अनियंत्रित बाइक पुल से टकरा जाने 35 वर्षीय कुशल मजदूर दीपक चंद्रवंशी की रविवार को मौत हो गई। बाइक पर साथ में सफर कर रही दीपक चंद्रवंशी की 32 वर्षीया पत्नी उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल है जिसे ग्रामीणों की सहायता से छतरपुर के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छतरपुर के थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि करीब घंटे भर की जाम के बाद शव को कब्जे में लेकर उसे छतरपुर थाना लाया जा रहा है ताकि आवश्यक कार्रवाई के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जा सके मीणों के अनुसार नौडीहा बाजार निवासी दीपक चंद्रवंशी, पत्नी के साथ रूद गांव निवासी साड्डू के घर जा रहा था। बाइक पर उनके बच्चे थी थे। बगल से तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहन के कारण बाइक अनियंत्रित हो गया और पुल से जा टकराया। घटना में बच्चों को चोट नहीं लगी है।
Tags: