झारखंड : हजारीबाग में एक 28 वर्षीय माओवादी ने किया आत्मसमर्पण

झारखंड में हजारीबाग में एक 28 वर्षीय माओवादी ने आत्मसमर्पण किया है।

Update: 2022-06-21 09:06 GMT

झारखंड में हजारीबाग में एक 28 वर्षीय माओवादी ने आत्मसमर्पण किया है। जानकारी के मुताबिक, माओवादी 15 मामलों में वांछित था। पुलिस ने बताया मंगलवार को भाकपा (माओवादी) का कमांडर अनिल भुइयां उर्फ अनिल रिखियासन ने अपने हथियारों और बड़ी मात्रा में कारतूस के साथ पुलिस अधीक्षक मनोज रत्न चोथे के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भुइयां भाकपा (माओवादी) के स्वयंभू जोनल कमांडर दुर्योधन महतो उर्फ मिथिलेश के दस्ते का एक प्रमुख सदस्य था। उसने लातेहार और हजारीबाग जिलों में कई अपराध किए थे। उन्होंने बताया कि उसे पुनर्वास के लिए तीन लाख रुपये दिए जाएंगे, जिसमें से 50 हजार रुपये का चेक उसे दे दिया गया है।


Tags:    

Similar News