झारखंड:13 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या, जानिए पूरा मामला
खुशी के पिता गांवा के मालदा के रहनेवाले बताये जा रहे हैं.
फाइल फोटो
जनता से रिस्ता वेबडेस्क: गिरिडीह के पचम्बा थाना के इलाके के अलकापुरी में 13 वर्षीय नाबालिग खुशी कुमारी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. खुशी ने फांसी क्यों लगायी ये तो स्पष्ट नहीं हो पाया, लेकिन खुशी के पिता शशिभूषण गुप्ता ने बेटी का शव सदर अस्पताल में रख कर यह कहते हुए निकल गये कि उनकी बेटी की मौत घर की सीढ़ी में गिरने से हो गयी है. जबकि खुशी के गले में निशान स्पष्ट दिख रहे थे. जानकारी के अनुशार खुशी के पिता अलकापुरी में सब्जी बेचने का काम करते हैं और एक मकान में भाड़े पर रहते हैं. किराये के मकान में दोनों बाप-बेटी रहते थे. खुशी के पिता गांवा के मालदा के रहनेवाले बताये जा रहे हैं.
जानकारी के अनुशार खुशी दोपहर करीब चार बजे ट्यूशन पढ़ कर घर लौटी. जबकि उसके पिता मुहल्ले में सब्जी बेच रहे थे. इसी दौरान जब हल्ला हुआ, तो उसके पिता घर की भागे. पिता शशिभूषण के अनुसार बेटी अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी.
इस दौरान लोगों ने खुशी के पिता को बेटी को सदर अस्पताल ले जाने का सुझाव दिया. तो पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचा. जहां डॉक्टर ने खुशी को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पिता अपनी बेटी के शव को वहीं रख कर भाग गया