JAMSHEDPUR RURAL : सितंबर में सदस्यता अभियान चलाएगी समाजवादी पार्टी

पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम बक्श एवं पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनन्द हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की. इस दौरान नसीम बक्श ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे झारखंड में 09 अगस्त से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन तक देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों में फहरायेंगे

Update: 2022-08-05 13:27 GMT

MUSABANI : पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम बक्श एवं पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनन्द हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की. इस दौरान नसीम बक्श ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे झारखंड में 09 अगस्त से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन तक देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों में फहरायेंगे. साथ ही साथ कार्यकर्ता अपने आस पास के व्यवसाय वर्ग, किसान, मजदूर आदि सभी के घरों में तिरंगा झंडा फहराने में सहयोग करेंगे एवं प्रेरित करेंगे. उन्होंने बताया कि पार्टी सिंतबर महीने में पूरे झारखंड में सदस्यता अभियान चलाएगी. साथ ही पूरे झारखंड के प्रत्येक जिले में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में रात्रि प्रवास का कार्यक्रम होगा जिसमें प्रथम चरण में दुमका, गोड्डा और देवघर से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. रात्रि प्रवास कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. नसीम बक्श ने बताया कि जमशेदपुर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला के सभी प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया जायेगा. उसके पश्चात संगठन को मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रथम चरण में पूर्वी सिंहभूम जिला के तीन विधानसभा घाटशिला, बहरागोड़ा और पोटका में पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी और बहुत जल्द पार्टी तीनों विधानसभा में अपने उम्मीदवार की घोषणा करेगी. प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से नसीम बक्श, जिला अध्यक्ष आनन्द हेम्ब्रम, मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष शेख इस्लाम, संतोष कर्मकार आदि उपस्थित थे.

सोर्स -Newswing

Similar News