जमशेदपुर: आकाश पटेल बिरसानगर जोन नंबर-1 का रहने वाला है. उक्त जानकारी नगर डीएसपी सुधीर कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि बिरसानगर जोन नंबर-1 के पास मानस शॉप के पास एक युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहा है.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. इसी बीच पुलिस ने आकाश के घर की तलाशी ली तो उसके घर से प्लास्टिक में छिपाकर रखी गई 38 बोरी ब्राउन शुगर बरामद हुई. आकाश ने इस मामले में दो अन्य युवकों के नाम पुलिस को बताये हैं. दोनों युवक आकाश के रिश्तेदार बताये जा रहे हैं. पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए छापेमारी की है.

Tags: