Jaipur: वि‌द्यार्थियों ने विधानसभा की कार्यवाही देखी

Update: 2025-09-09 08:03 GMT
 Jaipur जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की पहल पर डीडवाना के श्री बांगड महिला महावि‌द्यालय की छात्राओं ने सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही देखी। इस अवसर पर श्री देवनानी ने वि‌द्यार्थियों को विधानसभा की कार्यप्रणाली, संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की गहन जानकारी दी। उन्होंने संविधान की गरिमा बनाए रखने और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी। वि‌द्यार्थियों ने ऐतिहासिक पीतल द्वार पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे और विधायक श्री युनूस खां के साथ सामूहिक चित्र लिया। विद्यालय प्रबंधन ने इस ऐतिहासिक अनुभव के लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
Tags:    

Similar News