लौट रहा है कोरोना? नए वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन; Jharkhand सरकार सतर्क है
लौट रहा है कोरोना
Ranchi.रांची। भारत के दक्षिणी राज्यों में कोरोना के नए मामले मिलने के बाद झारखंड सरकार अलर्ट पर है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि देश में एक बार फिर कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। खासकर नए वेरिएंट एनबी.1.8.1 और एलएफ.7 की पहचान होने से लोगों में थोड़ी चिंता बढ़ गई है।लेकिन उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है।
राज्य सरकार नए वेरिएंट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। कोरोना से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और भीड़ में सावधानी बरतने की अपील की है।