Koderma: जिले के तिलैया थाना अंतर्गत झलपो के अंसारी मुहल्ला में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर तिलैया की ओर से तेज रफ्तार में जा रही थी. इसी क्रम में रोड पर खेल रहे बच्चे मो. शहनवाज पिता मो अब्दुल अंसारी उम्र 2 वर्ष को अपनी चपेट में ले लिया. बच्चा के घायल होने के बाद वहां पर बैठे ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया. वहां से प्राथमिक इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल में बच्चे की नाजुक स्थिति देखकर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया. रांची ले जाने के क्रम में मांडू में हालत काफी खराब होते देख मांडू में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. फिर तिलैया थाना में परिजनों ने मामला दर्ज करवाया. जहां पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया.
News Wing