नक्सल ऑपरेशन में IED धमाका, CRPF जवान घायल

Update: 2025-06-14 11:16 GMT
Manoharpur मनोहरपुर : ओड़िशा के राउरकेला जिले के केबलांग थाना क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान आईडी विस्फोट होने से सीआरपीएफ 134 बटालियन एक जवान घायल हो गया है. घायल जवान की पहचान सत्यवान कुमार सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए राउरकेला के ओपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी राकेश रंजन ने घटना की पुष्टी की है.
सीमावर्ती जंगली इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ चलाया जा रहा था अभियान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड और ओड़िशा के सीमावर्ती जंगली इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ सीआरपीएफ और जिला पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान सत्यवान कुमार सिंह नक्सलियों द्वारा जंगल में बिछाए गए आईईडी की चपेट में आ गये. विस्फोट में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत राउरकेला के ओपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Tags:    

Similar News