हथौड़े से कर दी थी पति की हत्या, अदालत ने सुनाई उम्रकैद

Update: 2023-06-21 12:05 GMT

रांची। रांची के अपर न्यायायुक्त मनीष रंजन की अदालत ने पति की हत्या की आरोपी पत्नी को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

वारदात रांची के रातू थाना क्षेत्र में हुई थी। मरियानुस टोप्पो और उनकी पत्नी मरियम के बीच अक्सर झगड़ा होता था। 14 मई 2019 को मरियानुस टोप्पो शराब के नशे में झगड़ा कर रहा था, तब पत्नी ने हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक के भाई की पत्नी सुषमा लकड़ा ने इस वारदात को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी।

अदालत में इस केस की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने नौ गवाहों को पेश किया था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए हथौड़े सहित कई साक्ष्य मौके से जुटाए थे। गवाहों और सबूतों के आधार पर अदालत ने मरियम टोप्पो को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।(आईएएनएस)

Tags:    

Similar News