रांची में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश, इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी

रांची के मौसम में दोपहर बाद बदलाव देखने को मिल रहा है

Update: 2022-06-01 17:58 GMT

रांची के मौसम में दोपहर बाद बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह में कड़ी धूप रहती है, परंतु दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा जाते हैं। ऐसी ही स्थिति बुधवार को रही। रांची के दक्षिणी छोर के डोरंडा, हिनू, हटिया, धुर्वा, तुपुदाना सहित अन्य इलाकों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली और करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई।

वहीं, रांची के अन्य इलाकों में आसमान में बादल छाए रहे, परंतु बारिश नहीं हुई। इस समय रांची का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिन इलाकों में बारिश नहीं हुई, वहां चिपचिपाती गर्मी का एहसास ज्यादा हुआ, परंतु शाम होते-होते थोड़ी सी राहत मिल गई।
दूसरी ओर राज्य के पूर्वी भाग देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है, जिसके तहत इन इलाकों में मेघ गर्जन सहित वज्रपात के साथ 30-40 प्रतिघंटा के हिसाब से हवा चलने की संभावनाए व्यक्त की गई।


Tags:    

Similar News