रांचीः राजधानी रांची में इन दिनों हत्या और आत्महत्या जैसी घटनाएं बढ़ने लगी है. ताजा खबर तुपुदाना ओपी क्षेत्र का है जहां सारगढ़ स्थित एक अपार्टमेंट के गार्ड की नशा करने के दौरान विवाद होने पर धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है. हालांकि पुलिस ने हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, मृतक गार्ड का नाम विद्यानंद शर्मा है. जिसकी शनिवार देर रात गांजा पीने के दौरान हुए विवाद में हत्या कर दी गई. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले में हत्या के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि विद्यानंद शर्मा मूल रूप से बिहार के जहानाबाद जिले का रहना वाला था और यहां पर वह गार्ड की नौकरी करता था.