धनबाद में अंडरपास से गुजरी मालगाड़ी, हुआ बड़ा हादसा, बचाने के लिए जेसीबी चालक ने की शर्मनाक हरकत
धनबाद में अंडरपास से गुजरी मालगाड़ी
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। धनबाद. प्रधानाखाटा रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर दूर रात करीब 12 बजे निर्माणाधीन रेल अंडरपास की मिट्टी धंस जाने से मलबे में दबकर 4 मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुड़ गई। बता दें कि अंडरपास का काम करीब 6 माह से चल रहा था। मजदूर यहां मिट्टी की कटाई कर रहे थे उसी दौरान मालगाड़ी गुजरने से मिट्टी धंस गई और काम कर रहे मजदूर उसमें दब गए। एक मजदूर जिसका नाम भुवन बताया जा रहा है वह पूरा कमर तक धंसा हुआ था। वहां मौजूद जेसीबी से उसे निकालने का प्रयास किया गया लेकिन जैसे ही फिर से मिट्टी का मलवा गिरा घटना के बाद जेसीबी चालक जेसीबी छोड़कर वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी मिलने पर पुलिस और आरपीएफ की टीम पर मौके पर पहुंची।