गर्लफ्रेंड की हत्या, आरोपी अनमोल को मिला उम्रकैद की सजा

Update: 2023-07-31 16:17 GMT
रांची : रांची सिविल कोर्ट ने गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोपी अनमोल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बहुचर्चित सिल्की-अनुराग हत्याकांड के दोषी अनमोल उर्फ कांटी को यह सजा कोर्ट ने सुनाई है। बीते 27 जुलाई को इस मामले में कोर्ट ने अनमोल को दोषी करार दिया था और आज फैसला सुनाया गया।
रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त आसिफ इकबाल की कोर्ट में मामले पर सुनवाई हुई। 302 में अनमोल को दोषी पाते हुए कोर्ट ने सोमवार को उसे उम्रकैद की सजा सुनायी। गौरतलब है कि 2018 में अनुराग विश्वकर्मा की हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद लाश को रातू रोड स्थित एक कब्रिस्तान में दफना दिया गया था।
वही जिस कब्रिस्तान में अनुराग विश्वकर्मा को दफनाया गया था वहां से नाबालिग लड़की सिल्की का शव भी बरामद हुआ था। इसी मामले में आज कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आरोपी अनमोल को उम्र कैद की सजा सुनाई।
Tags:    

Similar News