Giridih गिरिडीह: जिले के जमुआ-पचम्बा मुख्य मार्ग पर कुसैया के पास शुक्रवार की शाम दो बाइक के बीच टक्कर हो गई. दुर्घटना में बाइक वर सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. की सूचना पाकर जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जमुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्रथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह भेज दिया. घायल युवक सोनू राणा पचंबा थाना क्षेत्र के सुग्गासार का रहने वाल है. वह जमुआ से अपने घर सुग्गासर लौट रहा था. पुलिस ने दोनों बाइक जब्त कर थाना ले गई.