Garhwa: एक ही रात में पांच घरों में चोरी, गांव में दहशत

Update: 2025-08-16 13:43 GMT
Jharkhand झारखण्ड : रमना थाना क्षेत्र के मड़वानिया पंचायत अंतर्गत पाल टोला गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने पांच घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की संपत्ति, जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन चुरा लिए। इस सिलसिलेवार चोरी की घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।
पीड़ित परिवारों का कहना है कि चोर गहरी रात में घरों में घुसे और लोगों के सोते रहने के दौरान अलमारी, संदूक आदि से सामान निकाल ले गए। चोरी गए सामानों में सोने-चांदी के जेवरात, हजारों रुपये नकद और कीमती मोबाइल फोन शामिल हैं। ग्रामीणों ने सुबह होते ही रमना थाना में शिकायत दर्ज कराई और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
Tags:    

Similar News