पूर्व विधायक की भाजपा में वापसी, 2019 में दिया था इस्तीफा

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-05-17 16:16 GMT

बोरियो के पूर्व विधायक ताला मरांडी की करीब ढाई साल बाद भाजपा में वापसी हो गई। 2019 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें भाजपा से इस्तीफा देकर आजसू के टिकट पर बोरियो से चुनाव लड़े थे। हालांकि उन्हें हार का सामान करना पड़ा था।

लम्बे समय से उनके घर वापस की चर्चा थी। पिछले दिनों बाबूलाल मरांडी के यहां दौरे के क्रम में उन्हें कई जगह साथ देखे जाने से भी इस चर्चा को बल मिला था। इधर, रांची में प्रदेश कार्यालय में भाजपा की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी समेत अन्य वरीय नेताओं की उपस्थिति में ताला मरांडी की भाजपा में वापसी हो गई।
Tags:    

Similar News