न्यासी मंडल व संरक्षक मंडल का गठन: मानस अध्यक्ष, संतोष बने कार्यकारी अध्यक्ष

Update: 2023-01-25 10:03 GMT

जमशेदपुर न्यूज़: भारी गहमागहमी, आरोप-प्रत्यारोप और विरोध के बीच आखिरकार परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई. बिष्टूपुर स्थित मंदिर परिसर के सामुदायिक भवन में आयोजित आमसभा में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया. सर्वसम्मति बनाने में कुछ प्रबुद्ध लोगों ने अहम भूमिका निभाई.

मानस कुमार मिश्र को अध्यक्ष, संतोष कुमार ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष, मोहन चंद्र झा, सदाशिव झा व सरोज कुमार झा को उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर झा को महासचिव, विष्णु कांत झा को संयुक्त सचिव सह विधि विशेषज्ञ, सुर रंजन राय, विपिन कुमार मिश्रा व सुशील कुमार खां को संयुक्त सचिव, अशोक कुमार मिश्र को कोषाध्यक्ष, चंदन कुमार झा को उप कोषाध्यक्ष, जटाशंकर मिश्र को संगठन सचिव, रमण कुमार चौधरी को कार्यालय सचिव और ललित कुमार झा को प्रेस सचिव मनोनीत किया गया है.

नई कार्यकारिणी की विशेषता यह है कि इसमें न्यासी मंडल और संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया है. तीन सदस्यीय न्यासी मंडल में सरोज कुमार मिश्र, कृष्ण चंद्र मिश्र व भगवान दत्त झा शामिल हैं. न्यासी मंडल कार्यकारिणी के कामकाज पर नियंत्रण रखेगा. जरूरत पड़ने पर वह पदाधिकारियों को बदल भी सकता है. संरक्षक मंडल में योगेन्द्र ठाकुर, एसएन ठाकुर, जगत नारायण मिश्र, दिगंबर झा एवं विजय शंकर मिश्र शामिल हैं. इससे पूर्व अध्यक्ष सरोज कुमार मिश्र के स्वागत भाषण से आम सभा की शुरुआत हुई.

महासचिव भगवान दत्ता झा ने महासचिवीय प्रतिवेदन जबकि कोषाध्यक्ष ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया. इसके बाद अध्यक्ष ने कार्यकारिणी को विघटित करने की घोषणा की.

Tags:    

Similar News

-->