विलुप्त होती जनजातियों की परंपरा सबको जाननी चाहिए: रेड्डी

Update: 2023-03-20 15:00 GMT

राँची न्यूज़: केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि केंद्र सरकार दुर्लभ-विलुप्त होती जनजातियों, भाषाओं-परंपराओं को परिरक्षित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है. इसमें जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के लिए देशभर में 10 संग्रहालय की मंजूरी, डिजिटल संग्रहण, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर जनजातीय कारीगर मेला आदि कार्य हो रहे हैं. आजादी के अमृत महोत्सव में 750 एकलव्य विद्यालयों की स्थापना हुई. इसमें 5 झारखंड में खोले गए. उन्होंने बताया कि खूंटी में 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया गया. उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं में भारत सरकार झारखंड को विशेष प्राथमिकता दे रही है.

सांसद आदित्य साहू ने मंत्री से सदन में देश की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाने व जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में प्रश्न पूछे.

मंत्री ने कहा, झारखंड के वनवासी समुदायों और जनजातियों का अध्ययन किया गया है. झारखंड के चार जिलों में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं के लिए भर्ती अभियान चलाया गया है.

Tags:    

Similar News