Jharkhand में 50 हजार करोड़ के घोटाले की जांच में जुटी ED

Update: 2025-05-03 13:33 GMT
Ranchi रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ED) देशभर में चिट फंड के जरिये करीब 50 हजार करोड़ रुपये के हुए मनी लॉन्ड्रिंग के पैसों का झारखंड में निवेश के सबूत जुटा रही है.
पिछले दिनों ED के स्पेशल डायरेक्टर ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर चिट फंड कंपनियों और उनके संचालकों के नाम पर झारखंड में खरीदी गयी संपत्तियों का ब्योरा मांगा है.
ईडी के स्पेशल डायरेक्टर द्वारा भेजे गये इस पत्र में हरमन सिंह धालीवाल सहित 15 लोगों और लगभग 100 कंपनियों के नाम शामिल हैं. इन सभी पर चिट फंड के माध्यम से बड़ी राशि इकट्ठा कर उसे अलग-अलग राज्यों में संपत्ति के रूप में निवेश करने का आरोप है.
Tags:    

Similar News