धनबाद: शादी कर घर से भागे युवक-युवती को उनके परिजनों ने गुरुवार की रात सरधेला के स्टीलगेट से पकड़ लिया। इसके बाद बीच सड़क पर घंटों हंगामा होता रहा. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले गयी. पूछताछ के बाद लड़का-लड़की को छोड़ दिया गया. जानकारी के मुताबिक लड़का निरसा और लड़की बंगाल की रहने वाली है. दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली. गुरुवार को युवक को जानने वाले किसी व्यक्ति ने दोनों को उसी में देखा और उसके परिवार को सूचित किया।

युवक के परिजन दौड़ पड़े और उसे जबरन घर ले जाना चाहते थे। युवक इसके लिए तैयार नहीं था. इसे लेकर स्टीलगेट में हंगामा हो गया.

Tags: