Dhanbad: दामोदर नदी में डूबे छात्र का शव 21 घंटे बाद बरामद

Update: 2025-06-02 09:36 GMT
Dhanbad धनबाद : दामोदर नदी में डूबे छात्र का शव 21 घंटे बाद सोमवार को बरामद कर लिया गया. रांची से आयी एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) की 30 सदस्यीय टीम ने शिवम दुबे के शव को नदी से बाहर निकाला.
शिवम दुबे बलियापुर के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था. उसकी मौत से परिवार समेत पूरे इलाके में शोक की लहर है. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने एक बार फिर नदी में सावधानी बरतने की अपील की है और बिना निगरानी के नहाने से बचने की सलाह दी है.
Tags:    

Similar News