गढ़वा में करंट लगने से गाय की मौत पर मुआवजा की मांग

Update: 2023-06-23 12:52 GMT

Garhwa : सदर प्रखंड के गांगी गांव में ट्रांसफार्मर के पोल में सटने से एक गाय की मौत हो गई. पशुपालक विधवा महिला प्रेमा कुंवर है. जिसके जीवन यापन का एक मात्र जरिया मात्र यही गाय थी. गाय की मौत से महिला सहित ग्रामीण काफी मायूस हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से गाय की मौत हो गई. आये दिन कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है. ग्रामीणों ने सरकार और बिजली विभाग के पदाधिकारियों से प्रेमा को मुआवजा देने की मांग की है. साथ ही ट्रांसफॉर्मर के पोल में जो करंट आता है, उसे अविलंब ठीक करने की मांग की है. मुआवजा की मांग करने वालों में प्रेमा कुंवर के अलावे राजेन्द्र पांडेय, कुश कुमार पांडेय शामिल है.

Tags:    

Similar News