Ramgarh रामगढ : 26 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. ये तस्कर ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली में सप्लाई करने की तैयारी में जुटा था. इससे पहले एसपी अजय कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने पतरातु स्टेशन के पास से शत्रुधन कुमार और लालु कुमार को गिरफ्तार किया. शुक्रवार को एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि दो युवक रांची से गांजा लेकर पतरातु आने वाले हैं, जो पतरातु रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर दिल्ली जाने वाले हैं.
 एडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का किया गया गठन
सूचना मिलने के बाद एसपी ने पतरातू एडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया. टीम के द्वारा पतरातु रेलवे स्टेशन आने वाले सभी मार्गों पर निगरानी रखते हुए चेकिंग किया जाने लगा. इसी दौरान दोनों युवक के पास से बैग में गांजा बरामद किया गया.
दोनों युवकों ने पुलिस को बताया कि हमलोगों के बैग में गांजा है, जिसे हमलोग भुवनेश्वर से ट्रेन व बस के माध्यम से रांची होते हुए पतरातु स्टेशन लाते हैं और यहां से ट्रेन से दिल्ली ले जाकर सकरपुर चार खम्भा, दिल्ली के पास के एक दुकान में पहुंचाते हैं. बताया कि उन्हीं लोगों द्वारा हमलोग को भुवनेश्वर (ओडिशा) भेजा जाता था.
Tags: