खेत में मिला एक महिला का शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका

खेत में एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Update: 2022-06-02 14:08 GMT
दारू थाना क्षेत्र के अंतर्गत जबरा में लाइन होटल के पीछे खेत में एक 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एनएच 100 सड़क से 100 मीटर की दूरी पर शव पड़ा था, जिसे सुबह शौच के लिए गए लोगों ने देखा और पुलिस को इस बात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची दारू थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शव किस महिला की है यह पता नही चल पाया है। मृत महिला की साड़ी से उसका शरीर ढंका हुआ था और उसकी लाल रंग की सैंडल कुछ दूर पर पड़ा हुई था। शव को देखकर लगता है कि उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। उसका कहना है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है या नही इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। महिला का शव शिनाख्त के लिए अगले 72 घंटे तक हजारीबाग में रख दिया गया है । शव की पहचान नही होने पर उसका दाह संस्कार कर दिया जाएगा। दारू थाना क्षेत्र में थाना से मात्र 200 मीटर की दूरी पर इस तरह महिला का शव मिलने से ग्रामीण काफी हैरान हैं। उन्हें इस बात का यकीन नही हो रहा है कि उनके क्षेत्र में बाहर से आकर लोग इस तरह की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।
Tags:    

Similar News

-->