Chakradharpur चक्रधरपुर : पोड़ाहाट अनुमंडल क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. पोड़ाहाट एसडीओ श्रुतीराज लक्ष्मी ने गुरुवार को चक्रधरपुर में छापेमारी कर चार ट्रैक्टर बालू को जब्त किया. बताया जाता है कि एसडीओ को गुप्त सूचना मिली थी कि गोईलकेरा की ओर से चार ट्रैक्टर में अवैध बालू लादकर चक्रधरपुर के कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल की ओर लाया जा रहा है.
एसडीओ अपनी टीम के साथ कॉन्सेप्ट पब्लिक स्कूल के समीप पहुंचे और बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त कर चक्रधरपुर थाना को सौंप दिया. जांच में पाया गया कि ट्रैक्टर चालकों के पास बालू का चालान नहीं था. पुलिस जब्त किये गये ट्रैक्टरों के मालिकों के बारे में पता कर रही है.