खेत में व्यक्ति का शव बरामद के मामले, 2 गिरफ्तार

Update: 2023-04-12 07:19 GMT
 
कोलेबिरा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के 07 अप्रैल को लचरागढ़ जलडेगा जाने वाले रास्ते में छठ तालाब के आगे गंदूर साहू के खेत में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने उस मामले का उद्भेदन कर लिया है। हत्या के साजिश में शामलि दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराधियों में रूसू सोलंकी और उसकी प्रेमिका अंजली बरला शामिल है। दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया था। मृतक की पत्नी पुष्पा बरला द्वारा कोलेबिरा थाना में लिखित आवेदन देकर तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कांड दर्ज किया गया था। पुलिस मे कोलेबिरा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाकर अपराधियों को दबोचा है। कोलेबिरा थाना में एसडीपीओ डेविड डोडराय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूरे मामले से पर्दा उठाया है।
बताया गया कि मृतक अनिल बारला की चचेरी बहन ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर अनिल की हत्या कर दी। अंजली बरला, अनिल की चचेरी बहन है। इनका आपस में किसी जमीन को लेकर विवाद था। एसडीपीओ ने बताया कि हत्या का मुख्य कारण मृतक अनिल बारला और उसके चाचा के बीच संपत्ति विवाद था। अनिल का अपनी चाचा की बेटी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया कि इन दो अपराधियों के अलावा बाकी अपराधियों की भी जानकारी इनसे ली जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी होगी। साथ ही रुसू सोलंकी के निशानदेही पर घटना के प्रयुक्त चाकू, होंडा साइन मोटरसाइकिल और दो स्मार्ट फोन भी जब्त की गई है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजने का कार्रवाई की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->