भालू ने शख्स पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Update: 2024-02-29 11:45 GMT
पलामू : पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सेरका गांव में भालू ने एक शख्स पर हमला किया है। जिससे शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। वह अभी अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि वह भैंस चरा रहा था। तभी भालू ने उसपर हमला किया। जिस व्यवक्ति पर भालू ने हमला किया है उसका नाम छोटूनाथ सिंह है। भालू छोटूनाथ सिंह के दोनों हाथ चबा गया। किसी तरह से छोटू ने अपनी जान बचाई है।
दो अन्य साथी भी मौजूद थे
जानकारी के अनुसार छोटूनाथ सिंह भैंस चराने जंगल गया था। वह भैंस चरा ही रहा था कि तभी भालू ने उसपर हमला कर दिया। भालू उसके दोनों हाथ चबा गया। वहां पर छोटू के दो अन्य साथी भी थे। भालू के हमले के देखने के बाद दोनों ने हिम्मत जुटाई और भालू को लाठी-डंडे से मारा। तब जाकर वह भागा। इसके बाद इसके बाद छोटूनाथ को घर लाया गया। वहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
पलामू में भालुओं का ठिकाना बन रहा
बता दें कि पलामू और गढ़वा के इलाके में एक लंबे अरसे के बाद इलाके में भालुओं की मौजूदगी की बात सामने आई है। भालू लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। दरअसल, पूरा इलाका पलामू टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है। पलामू और गढ़वा के सीमावर्ती क्षेत्र में भालू अपना नया ठिकाना बना रहे हैं।
Tags:    

Similar News