राम मंदिर चंदा विवाद पर अश्विनी चौबे का पलटवार, बोले- सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश

Update: 2026-06-30 14:51 GMT
Jharkhand झारखंड: राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित गबन के आरोपों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
रांची में मीडिया से बातचीत के दौरान अश्विनी चौबे ने कहा कि जो लोग आज मंदिर और चंदे को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वही पहले राम मंदिर आंदोलन और मंदिर निर्माण के विरोध में खड़े थे। उन्होंने कहा, "ये वही लोग हैं जो भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म को बदनाम करने में लगे हैं। आज इन्हें मंदिर की चिंता और पीड़ा होने लगी है। ये सिर्फ राजनीति कर रहे हैं।"
भाजपा नेता ने कहा कि सनातन धर्म और आस्था की ताकत को कोई कमजोर नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया के दौरान भी यही लोग अलग रुख अपनाए हुए थे और अब राजनीतिक लाभ के लिए आरोप लगा रहे हैं।
चौबे ने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा दिया गया दान और चंदा आमतौर पर सुरक्षित रहता है। हालांकि, यदि कहीं किसी स्तर पर अनियमितता या गड़बड़ी हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।
उन्होंने भरोसा जताया कि जांच एजेंसियां पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करेंगी और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। राम मंदिर चंदा मामले को लेकर राज्य में राजनीतिक बहस लगातार जारी है और विभिन्न दल एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
Tags:    

Similar News