छठ घाट पर नहाते समय डूबने से 4 बच्चों की मौत, मां के साथ गए थे नदी

गिरिडीह जिले में मंगलवार को उसरी नदी के छठ घाट पर डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई।

Update: 2021-11-10 07:21 GMT

गिरिडीह जिले में मंगलवार को उसरी नदी के छठ घाट पर डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद चार घरों में मातम पसर गया है। मृतकों में अजय शर्मा की बेटी दीक्षा कुमारी (6 वर्ष), पिंकु सिंह की बेटी सोनाक्षी कुमारी (7 वर्ष), मदन सिंह की बेटी सुहाना कुमारी (9 वर्ष) महेश सिंह का बेटा मुन्ना कुमार (10 वर्ष) शामिल हैं। यह घटना सदर प्रखंड के मंगरौडीह स्थित उसरी नदी में हुई है।

बच्चों के परिजनों ने बताया कि चारों बच्चे अपनी मां के साथ छठ पूजा की तैयारी करने घर से 200 फीट दूर नदी पर स्थित छठ घाट गए हुए थे। मां पूजा की तैयारी कर रहीं थीं। इस दौरान बच्चे खेलने में व्यस्त हो गए। मां कपड़े धोकर लौट आईं और बच्चे वहीं रह गए।
दस फीट की गहरी खोह में समा गए चारो बच्चे
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक घंटे बाद भी जब बच्चे घर नहीं लौटे तो लोग उन्हें खोजने लगे। तब लोगों ने बच्चों को खोजने के लिए नदी के घाट पर गए। उन्होंने वहां एक बच्चे का शव पानी में तैरते हुए देखा। इसके बाद जब तलाश की गई तो सभी बच्चे वहां नीचे मृत मिले। इसके बाद एक-एक कर बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी में 10 फीट गहरी खोह है। इसका अंदाजा बच्चों को नहीं लग सका और सभी उसी में समा गए।
प्रशासन से ग्रामीणों ने पूछे सवाल- क्यों नहीं की गई थी बैरिकेडिंग
इस घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची। लेकिन उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों की नाराजगी जताते हुए कहा कि जब बांध तैयार किया गया था तो गहरे इलाके में बैरिकेडिंग क्यों नहीं की गई? बच्चों को वहां तक जाने से रोकने का प्रयास क्यों नहीं किया गया?
Tags:    

Similar News

-->