ऑटो पलटने से 3 लोगों की मौत, आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल

Update: 2024-04-15 10:18 GMT
रांचीः राजधानी रांची के रातू में एक दर्दनाक सड़क हादसा की खबर आ रही है। छठ पूजा कर वापस लौट रहे ऑटो (टाटा मैजिक) पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई वहीं आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छठ घाट से वापस लौट रहे थे सभी
जानकारी के अनुसार यह उस वक्त घटी जब रातू के छठ घाट से पूजा करने के बाद सभी लोग टाटा मैजिक गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान काठीटांड़ के शिव मंदिर के पास टाटा मैजिक गाड़ी ने विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इस घटना में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Tags:    

Similar News