आईईडी बम लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Update: 2023-01-28 14:18 GMT
चाईबासा : चाईबासा से एक बड़ी खबर आ रही है। आईईडी बम लगाने वाले आरोपियों को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों की ये बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इस सिलसिले में पुलिस ने बताया कि जिले के एसपी आशुतोष शेखर को गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर ये बड़ी कार्यवाई हुई है। छापेमारी के दौरान आईईडी बम लगाने वाले जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें संजय पुर्ति, कोना पुर्ति और एक अन्य शामिल है। गोइलकेरा पुलिस ने बताया की सभी को जेल भेज दिया गया है। श्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। जिले के गोइलकेरा और पोंटो थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन इलाकों में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जगह-जगह पर लैंडमाइन बिछा रखी है।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Tags:    

Similar News

-->