25 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन, पहली बार एससी

Update: 2023-08-09 07:18 GMT

रांची: झारखंड के 25 मेधावी छात्र सरकार के खर्च पर ब्रिटेन और आयरलैंड के विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा हासिल करेंगे। राज्य सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने चुने गए स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी कर दी है। इनका सेलेक्शन मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत हुआ है। यह तीसरा साल है, जब स्टूडेंट्स का सेलेक्शन विदेशों की यूनिवर्सिटी के लिए हुआ है। चुने गए स्टूटेंड्स अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के हैं।

इसके पहले सिर्फ अनुसूचित जनजाति वर्ग के स्टूडेंट्स इस योजना के तहत चुने जाते थे। इस वर्ष पहली बार एससी, ओबीसी और माइनॉरिटी कैटेगरी के स्टूडेंट्स भी चुने गए हैं। अनुसूचित जाति के पांच, पिछड़ा वर्ग के सात और अल्पसंख्यक वर्ग के तीन छात्रों का चयन किया गया है। इनके अलावा अनुसूचित जनजाति के 10 स्टूडेंट्स हैं। सभी चुने गए स्टूडेंट्स को 11 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सेलेक्शन का सर्टिफिकेट देंगे।

एससी, ओबीसी और माइनोरिटी से स्टूडेंट्स

इस वर्ष जिन बच्चों का सेलेक्शन हुआ है, उसमें पहली बार एससी, ओबीसी और माइनोरिटी कैटेगरी के बच्चों को शामिल किया गया है। इन तीन कैटेगरी से 15 स्टूडेंट्स सेलेक्ट हुए हैं। विभाग की सूची के अनुसार अनुसूचित जाति के पांच, पिछड़ा वर्ग के सात और अल्पसंख्यक वर्ग के तीन छात्रों का चयन किया गया है। वहीं मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति के लिए 25 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इसमें अनुसूचित जनजाति के 10 स्टूडेंट्स हैं। इसके अतिरिक्त एक वेटिंग लिस्ट भी बनाया गया है। इसमें अनुसूचित जनजाति में 19 और पिछड़े वर्ग में नौ छात्र-छात्राओं को रखा गया है। इस लिस्ट में अनुसूचित जाति व अल्पसंख्यक वर्ग शामिल नहीं है।

11 अगस्त को सीएम देंगे सर्टिफिकेट

सभी चयनीत उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यह सर्टिफिकेट 11 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देंगे। इसके बाद चयनित छात्र पढ़ाई के लिए विदेश जा सकेंगे। सरकार पारदेशीय छात्रवृत्ति के जरिए उनके पठन-पाठन का खर्च उठाएगी।

Tags:    

Similar News