ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित होंगे जम्मू और श्रीनगर में यात्री निवास : उपराज्यपाल सिन्हा

Update: 2022-05-04 07:23 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू व श्रीनगर में बन रहे यात्री निवास अमरनाथ यात्रा और इसके बाद भी साल भर श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक व ज्ञान केंद्रों के रूप में काम करेंगे। इसके लिए सभी जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समय रामबन, जम्मू व श्रीनगर में यात्री निवास बनाए जा रहे हैं। रामबन का यात्री निवास लगभग बनकर तैयार है।उन्होंने बताया कि इन यात्री निवास में शाम के समय में नियमित आरती होगी। यहां लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी जिसमें धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती पुस्तकें उपलब्ध होंगी।

भूमि पूजन समारोह में उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरके गोयल, उपराज्यपाल के प्रमुख सचिव नीतिश्वर कुमार, कश्मीर के मंडल आयुक्त पांडुरंग पोले व अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

यात्रा मार्ग पर 57 प्रतिशत अधिक श्रद्धालुओं के ठहरने की होगी व्यवस्था : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बताया कि पहलगाम व बालटाल यात्रा मार्ग पर पूर्वनिर्मित ढांचे व टेंट स्थापित किए जा रहे हैं और यहां पहले की अपेक्षा 57 प्रतिशत अधिक श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। लंगर, पानी एवं सुविधाओं के साथ नौ जिलों में यात्रा मार्ग पर रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफआइडी) ट्रैङ्क्षकग होगी ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कोरोना के प्रति रहेगी सजगता : कोरोना की रोकथाम के लिए तय दिशा-निर्देशों के तहत पंजतरणी, पवित्र गुफा व शेषनाग के नजदीक क्वारंटाइन की सुविधा होगी। साथ ही श्रीनगर में सौ बेड का कोविड केयर अस्पताल बनाया जाएगा। यात्रा मार्ग पर आक्सीजन बूथ की संख्या 14 से बढ़ाकर 26 की जा रही है।

Tags:    

Similar News

-->