बेंटले सिस्टम्स की ओर से प्रौद्योगिकी पर कार्यशाला का किया आयोजन

बेंटले सिस्टम्स

Update: 2024-02-27 08:18 GMT
 विश्व की अग्रणी सिविल इंजीनियरिंग सॉफ्टवेयर कंपनी, बेंटले सिस्टम्स और उत्तर भारत के लिए उनके अधिकृत चैनल और प्रशिक्षण भागीदार, इनोवेटिव सिस्टम द्वारा बेंटले सिस्टम्स से कनेक्टेड टेक्नोलॉजी का उपयोग करके संरचनात्मक डिजाइन और सुरक्षा में बदलाव पर एक कार्यशाला आज यहां आयोजित की गई।
कार्यशाला में जम्मू-कश्मीर के प्रमुख स्ट्रक्चरल इंजीनियरों ने भाग लिया।
प्रस्तुतियाँ बेंटले सिस्टम्स के स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग विशेषज्ञों द्वारा आयोजित की गईं और कार्यक्रम का समन्वय इनोवेटिव सिस्टल के संस्थापक-सीईओ रोमिंदर सिंह बेदी द्वारा किया गया।
सरकारी विभागों के स्ट्रक्चरल इंजीनियरों ने बेंटले सिस्टम्स के नवीनतम सॉफ्टवेयर जैसे स्ट्रक्चरल वर्क सूट, STAAD 2023, ADINA, STAAD फाउंडेशन एडवांस्ड 2023 और RAM कनेक्शन की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि नवीनतम सॉफ्टवेयर उन्हें अधिक विश्वसनीय और सुरक्षित संरचनाओं को डिजाइन करने में मदद करेगा।
Tags:    

Similar News