उधमपुर: संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मंगलवार को उधमपुर और रियासी जिलों में कई जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार सोमवार मंगलवार की रात संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने उधमपुर के तालोट गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें उस इलाके में पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया।

इस बीच सुरक्षाबलों ने रियासी जिले के सादिनी जंगलों में भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया।

समाचार लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

Tags: