उधमपुर पुलिस ने 25 साल पुराने दो भगोडों काे किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Update: 2022-03-05 13:21 GMT

जम्मू एंड कश्मीर न्यूज़: उधमपुर पुलिस ने 1994 तथा 1996 से फरार चल रहे दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी अनुसार फरार आरोपी अमरजीत सिंह पुत्र रंगील सिंह निवासी करण नगर, जम्मू जिस पर प्राथमिकी संख्या 125/1992 अंडर सैक्शन 279/338 आरपीसी, 185एमवी के तहत पुलिस थाना उधमपुर में मामला दर्ज था को पुलिस टीम ने 25 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी खिलाफ 24 मई 1996 को सीजेएम उधमपुर के माननीय न्यायालय द्वारा धारा 512 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था। वहीं एक अन्य आरोपी रंजीत सिंह पुत्र रोमाल सिंह निवासी अंबफला जम्मू जिस पर प्राथमिकी संख्या 328/1992 अंडर सैक्शन 279/304 के तहत मामला दर्ज था तथा वह फरार चल रहा था। वहीं पुलिस स्टेशन उधमपुर के एक आरपीसी को उसके गोदामों के बारे में विश्वसनीय जानकारी मिली जिस पर तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे जम्मू से गिरफ्तार किया गया।

उसके खिलाफ 04 जनवरी 1994 को सीजेएम उधमपुर के माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी का सामान्य वारंट जारी किया गया था। दोनों फरार आरोपियों को इंस्पैक्टर चमन गोरखा के नेतृत्व में पीएस उधमपुर की टीम ने गिरफ्तार किया है। जिसकी देखरेख एसपी उधमपुर अनवर-उल-हक और उपाधीक्षक मुख्यालय उधमपुर साहिल महाजन कर रहे थे। वहीं दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए सीजेएम उधमपुर के माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Tags:    

Similar News

-->