उधमपुर: उधमपुर पुलिस ने समय रहते बचाव अभियान चलाया और बसंतगढ़ क्षेत्र के चोचरू गल्ला में भारी हिमपात में फंसे 12 लोगों (महिलाओं और बच्चों सहित) को बचाया।
फंसे हुए लोगों के बारे में सूचना पुलिस चौकी सांग को मिली जिसके बाद पुलिस चौकी सांग के प्रभारी हेड कांस्टेबल मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में डीएसपी पीसी बसंतगढ़ चरणजीत सिंह और एसएचओ पीएस बसंतगढ़ पीएसआई रोहिन चालोत्रा के मार्गदर्शन में एक पुलिस टीम को तुरंत रवाना किया गया।
टीम बर्फ से ढके और घने कोहरे वाले इलाके में कई किलोमीटर पैदल चलकर घटनास्थल पर पहुंची। सभी 12 फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया और पुलिस चौकी सांग लाया गया जहां उन्हें भोजन, आश्रय और आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।