Srinagar श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर Jammu and Kashmir के किश्तवाड़ जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ सुबह करीब 6:50 बजे शुरू हुई, जब 2 पैरा एसएफ, सेना की 11आरआर, 7वीं असम राइफल्स और एसओजी किश्तवाड़ के जवानों ने सिंहपोरा चटरू गांव के शारी और मंड्राल ढोक इलाके के बीच तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही सुरक्षा बल संदिग्ध स्थल के पास पहुंचे, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादी मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही अधिक जानकारी साझा की जाएगी।