गुजरात-यूपी कांड दोहराने की कोशिश : महबूबा मुफ्ती

भाजपा के खिलाफ तीखा हमला

Update: 2022-05-23 10:54 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को भाजपा के खिलाफ तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा सरकार ब्रिटिश राज की तरह बर्ताव कर रही है। लोगों को धर्म के नाम पर लड़ाया जा रहा है। मुस्लिमों को लगातार भड़काया जा रहा है और गुजरात कांड को दोहराने की साजिश रची जा रही है।महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा कि मुसलमानों को परेशान करने के लिए भाजपा के मुख्यमंत्रियों के बीच होड़ लगी हुई है कि कौन इन्हें ज्यादा परेशान कर सकता है। इसलिए मंदिर और मस्जिद का मुद्दा उठाया जा रहा है। देश में इस समय प्रतियोगिता चल रही है कि गुजरात मॉडल लागू करना है या यूपी मॉडल या मध्य प्रदेश मॉडल लागू करना है। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री तो उनसे भी दो कदम आगे बढ़ गए हैं।

Tags:    

Similar News