Jammu जम्मूपुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में एक अन्य ड्रग तस्कर के खिलाफ सख्त नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (पीआईटी-एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग Jammu-Srinagar National Highway पर रहमबल के फलाटा में वाहन जांच के दौरान 22 ग्राम हेरोइन बरामद होने के बाद तीन कथित अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने गिरफ्तार तस्करों की पहचान श्रीनगर के इशफाक अहमद और दिल्ली के फारूक अहमद और मोहम्मद कमाल हुसैन के रूप में की और कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शिव नगर के एक कुख्यात ड्रग तस्कर अजय देव सिंह को पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवाओं में नशे की लत को बढ़ावा दे रहा था और शांतिपूर्ण माहौल के लिए खतरा बन गया है। जिले के विभिन्न पुलिस थानों में उसके खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।
Tags: