अधिकारी बनने का सपना लिए हजारों युवाओं ने दी UPSC की परीक्षा

युवाओं ने दी UPSC की परीक्षा

Update: 2025-05-25 15:15 GMT

Jammu.जम्मू। आईएएस, आईपीएस और आईएफएस बनने का सपना संजोए हजारों युवाओं ने रविवार को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा दी। जम्मू में भी इस परीक्षा के लिए विभिन्न कॉलेजों में केंद्र बनाए गए थे जिसमें सैकड़ों युवाओं ने परीक्षा दी। रविवार को यूपीएससी परीक्षा का पहला चरण यानि प्रीलिम्स परीक्षा हुई। प्रीलिम्स परीक्षा भी दो चरणों में हुई जिसमें प्रीलिम्स का पेपर सुबह 09.30 से 11.30 बजे के बीच हुआ जो जीएस यानि सामान्य अध्ययन का पेपर था। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे परीक्षा का दूसरा चरण शुरू हुआ जो शाम 4.30 बजे तक चला।

वहीं इस बार यूपीएससी 2025 की परीक्षा को अभ्यर्थियों ने कठिन बताया। पहले चरण की परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों ने कहा कि सामान्य अध्ययन का पेपर मध्यम से कठिन श्रेणी में रखा जा सकता है। पेपर लंबा था और इसमें पूछे गए सवाल जटिल थे। इस पेपर को पूरा हल करने के लिए समय का अभाव था। वहीं कुछ छात्रों ने कहा कि परीक्षा में कठिन सवाल पूछे जाने पर आश्चर्य नहीं हुआ। यह परीक्षा हमेशा कठिन होती है। इसके लिए तैयारी करनी पड़ती है। वहीं दूसरी ओर इस परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्रों पर पुख्ता तैयारियां थीं।


Tags:    

Similar News