Jammu जम्मू: सरकार ने आज कहा कि वर्तमान में पुराने शहर जम्मू Jammu को हेरिटेज शहर घोषित करने के संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने युद्धवीर सेठी द्वारा उठाए गए प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से कहा कि वर्तमान में विभाग में ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।