Jammu में बुजुर्ग को थार से रौंदने वाला आरोपी गिरफ्तार, रिश्तेदार के यहां ले रहा था पनाह

Update: 2025-07-31 10:20 GMT
Jammu जम्मू : जम्मू के गांधी नगर में थार जीप से बुजुर्ग को कुचलने के मामले में इंजीनियरिंग छात्र मनन आनंद को गिरफ्तार किया गया है। वह आरएसपुरा सेक्टर में अपने रिश्तेदार के घर छिपा था। पुलिस रिश्तेदार की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपी ने पहले बुजुर्ग को टक्कर मारी और फिर कुचलने की कोशिश की। घटना के बाद गाड़ी का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है।
जम्मू के गांधी नगर के ग्रीन बेल्ट इलाके में बुजुर्ग को थार से रौंदने के मामले में पुलिस ने आरोपित इंजीनियरिंग छात्र मनन आनंद निवासी नानक नगर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित वारदात को अंजाम देने के बाद भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक आरएसपुरा सेक्टर के एक गांव में अपने रिश्तेदार के यहां छुपा हुआ था।
पुलिस आरोपित के रिश्तेदार की भूमिका की जांच कर रही है। गांधी नगर पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार कर थाने में ले आई। एसपी सिटी साउथ अजय शर्मा ने मनन आनंद की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए उससे पूछताछ किए जाने की बात बताई।
Tags:    

Similar News