Ganderbal गंदेरबल: मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले Ganderbal district के हकनार गुंड इलाके में शुक्रवार सुबह एक किशोर बिजली नहर में डूब गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस, स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि डूबे हुए किशोर को निकालने के लिए तलाशी और बचाव अभियान जारी है। उसकी पहचान हकनार फ्राव निवासी अब्दुल वाहिद खान के बेटे जुनैद अहमद खान (18) के रूप में हुई है।