Srinagar श्रीनगर,  अधिकारियों ने सोमवार को ट्यूलिप गार्डन श्रीनगर को 24 अप्रैल से आम जनता के लिए बंद करने का फैसला किया। एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी-कश्मीर न्यूज ऑब्जर्वर (केएनओ) को बताया कि चूंकि ट्यूलिप खिलने का समय लगभग खत्म हो चुका है, इसलिए गार्डन को 24 अप्रैल 2025 से बंद कर दिया जाएगा। जबरवान रेंज की तलहटी में स्थित यह गार्डन इस साल 26 मार्च को पर्यटकों के लिए खोला गया था। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक ट्यूलिप खिलने का नजारा देखने के लिए गार्डन में उमड़ पड़े। एक अधिकारी ने कहा कि ट्यूलिप सीजन खत्म होने के साथ ही अधिकारियों ने 24 अप्रैल से गार्डन को आम जनता के लिए बंद करने का फैसला किया है।
Tags: