Srinagar: महिला पर भालू का हमला, अस्पताल पहुंचाया
भालू के हमले में महिला घायल, मचा हड़कंप
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा ज़िले के त्राल इलाके के हंडूरा में शुक्रवार को एक महिला भालू के हमले में घायल हो गई।
एक अधिकारी ने बताया कि हंडूरा में जंगली जानवर ने महिला पर हमला किया जिससे वह घायल हो गई। उन्होंने बताया कि उसे इलाज के लिए तुरंत सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल त्राल ले जाया गया। महिला की पहचान हंडूरा निवासी हाजरा बेगम के तौर पर हुई है जो गुलाम अहमद खान की पत्नी हैं।
इस बीच इलाके में भालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए स्थानीय लोगों ने वाइल्डलाइफ़ डिपार्टमेंट से तुरंत बचाव के उपाय करने की अपील की है।